रिलेशनशिप पर है ‘बादशाहो’-अजय देवगन
रिलेशनशिप पर है ‘ बादशाहो ’ -अजय देवगन -अजय ब्रह्मात्मज अजय देवगन एक से अधिक फिल्मों में सक्रिय हो गए हैं। ‘ शिवाय ’ के निर्माण-निर्देशन में लगे समय की यह भरपाई तो नहीं है,लेकिन वे अभी थोड़ा फ्री महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रोक रखी फिल्मों के लिए हां कहना शुरू कर दिया है। एक साथ कई फिल्में निर्माण के अलग-अलग स्टेज पर हैं। फिलहाल उनकी ‘ बादशाहो ’ रिलीज हो रही है। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म पैसा वसूल मानी जा रही है। - कैसे और कब सोची गई ‘ बादशाहो ’? 0 हमलोग जब ‘ कच्चे घागे ’ (1999) की राजस्थान में शूटिंग कर रहे थे,तब सभी एक किस्से की बातें करते थे। सरकार की कोशिशों के बावजूद सोना गायब हो गया था। जिसने भी सोना गायब किया,वह कभी मिला ही नहीं। यह बहुत ही रोचक किस्सा था। हम ने तभी सोचा था कि कभी इस पर फिल्म बनाएंगे। अभी हमलोग साथ में फिल्म के बारे में सोच रहे थे तो मिलन लूथरिया एक और कहानी लेकर आए थे। उसमें मजा नहीं आ रहा था तो मैंने इस किस्से की याद दिलाई। अच्छी एंटरटेनिंग और ड्रामा से भरपूर स्क्रिप्ट तैयार हो गई। इस तरह ‘ बादशाहो ’ बनी। -