Posts

Showing posts with the label दिल धड़कने दो

फिल्‍म समीक्षा : दिल धड़कने दो

Image
स्‍टार ***1/2 साढ़े तीन स्‍टार  दरकते दिलों की दास्‍तान   -अजय ब्रह्मात्‍मज                  हाल ही में हमने आनंद राय की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उत्तर भारत के मध्यरवर्गीय समाज और किरदारों की कहानी देखी। जोया अख्तरर की 'दिल धड़कने दो' में दिल्ली के अमीर परिवार की कहानी है। भारत में अनेक वर्ग और समाज हैं। अच्छी बात है कि सभी समाजों की मार्मिक कहानियां आ रही हैं। अगर कहानी आम दर्शकों के आर्थिक स्तर से ऊपर के समाज की हो तो तो उसमें अधिक रुचि बनती है, क्योंकि उनके साथ अभिलाषा और लालसा भी जुड़ जाती है। कमल मेहरा के परिवार में उनकी बेटी आएशा, बेटा कबीर, बीवी नीलम और पालतू कुत्ता प्लूटो है।                  यह कहानी प्लूटो ही सुनाता है। वही सभी किरदारों से हमें मिलाता है। प्लूटो ही उनके बीच के रिश्तों की गर्माहट और तनाव की जानकारी देता है। आएशा के दोस्ते सन्नी गिल ने ही कभी प्लूाटो को गिफ्ट किया था, जो उनके प्यार की निशानी के साथ ही परिवार का सदस्य बन चुका है।                कमल और नीलम की शादी के 30 साल हो गए हैं। कमल मेहरा बाजार में गिर रही अपनी साख को बचाने

पूर्वाग्रह तोड़ने निकली हूं - प्रियंका चोपड़ा

Image
-अजय ब्रह्मात्‍मज     अगर आप प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर हैंडल के 98 लाख 26 हजार 796 फॉलोअर्स में से एक हैं तो आप का बताने की जरूरत नहीं है कि वह इन दिनों कितनी व्‍यस्‍त चल रही हैं।  देश में अहमदाबाद,चंडीगढ़ और दिल्‍ली की यात्राओं से मुंबई लौटती हैं तो यहां बैठकों और इंटरव्‍यू का सिलसिला चलता है। कुछ कमिटमेंट पूरे होते हैं और कुछ अगली बार के लिए टल जाते हैं। किसी भी फिल्‍म स्‍टार के लिए ऐसा वक्‍त बहुत नाजुक होता है,क्‍योंकि वह एक तरफ आपने नए प्रशंसक बना रहा होता है,लेकिन दूसरी तरफ पुराने समर्थक खो रहा होता है। हीरोइनों के मामले में मामला और संगीन हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा अभी इसी दौर से गुजर रही हैं। उन्‍होंने जोया अख्‍तर की ‘ दिल धड़कने दो ’ में आएशा मेहरा की भूमिका निभाई है। इस फिल्‍म में रणवीर सिंह उनके भाई बने हैं। दोनों की पिछली फिल्‍म ‘ गुंडे ’ थी। उसमें वे रोमांस करते नजर आए थे। कहना मुश्किल है कि प्रेमी ’ प्रेमिका के रूप में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को देख चुके दर्शक भाई-बहन के रूप में उन्‍हें पसंद करेंगे कि नहीं ? शाह रूख खान और ऐश्‍वर्या राय की ‘ जोश ’ को

काम अनूठे ही करता हूं - रणवीर सिंह

Image
-अजय ब्रह्मात्मज     रणवीर सिंह अभी विश्राम कर रहे हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के समय अपने घोड़े आर्यन से गिर जाने के कारण उनके कंधे का एक लिगमेंट फट गया था। दो हफ्ते पहले उसकी सर्जरी हुई। रणवीर ने ऑपरेशन बेड से अपनी सेल्फी शेयर की तो कुछ ने इसे उनके हौसले से जोड़ा तो कुछ ने इसे उनकी पर्सनैलिटी से जोड़ कर दिखावे की बात की। रणवीर बताते हैं,‘क्या हुआ कि ऑपरेशन बेड पर एनेस्थीसिया की तैयारी चल रही थी तभी कोई सेल्फी की मांग करने लगा। मैंने उसे अपनी स्थिति का हवाला देकर तत्काल मना कर दिया। बाद में मैंने सोचा कि सेल्फी दे देनी चाहिए थी। वह नहीं दिखा तो मैंने खुद ही सेल्फी ली और उसे शेयर कर दिया। पहले कभी किसी ने ऐसा नहीं किया था। मुझे अच्छा लगा। मैं तो हमेशा वही करता हूं,जो पहले किसी ने नहीं किया हो। मेरे लिए वह मस्ती थी।’ राजस्थान में अस्पताल में जांच के समय भी प्रशंसकों न उन्हें घेर लिया था। रणवीर को इनसे दिक्कत नहीं होती। उन्हें तब उलझन होती है,जब कोई खाते वक्त या वाशरूम इस्तेमाल करते समय सेल्फी या तस्वीर उतारने की मांग करता है। वे ऐसी एक घटना सुनाते हैं,‘मुंबई के एक पांच सितारा हो