Posts

Showing posts with the label जैकी श्रॉफ

दरअसल : फिल्मों का सद्प्रभाव

Image
-अजय ब्रह्मात्मज     आए दिन खबरें आती हैं कि फिल्मों के दुष्प्रभाव से समाज में कुरीतियां फैल रही हैं। चोरी, हत्या, बलात्कार आदि घटनाओं के उल्लेख के साथ बताया जाता है कि फलां-फलां फिल्म के प्रभाव से ऐसा हुआ। अनेक सामाजिक चिंतक समाज में बढ़ रही गड़बडिय़ों के लिए लोकप्रिय माध्यमों को निशाना बनाने से नहीं चूकते। भारत जैसे देश में फिल्में मनोरंजन का सबसे सस्ता और सुलभ माध्यम हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि फिल्में समाज को प्रभावित करती हैं,लेकिन हम केवल दुष्प्रभावों को ही खबर बनाते हैं। सद्प्रभावों या सकारात्मक प्रभावों के बारे में उल्लेख तक नहीं किया जाता।     पिछले दिनों हैदराबाद जाते-आते समय जैकी श्रॉफ से मुलाकात हुई। बीते जमाने के स्टार जैकी श्रॉफ के साथ कोई ताम-झाम नहीं चलता। वे अकेले ही खड़े फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। बीच-बीच में कोई यात्री उनके पास आ जाता था। साथ में तस्वीरें खिंचवाता था। हाथ मिलाता था। उनकी किसी फिल्म या भूमिका की तारीफ करता था। लोकप्रिय हस्तियों की यह समस्या बनी रहती है। वे हमेशा मुस्कराते और तस्वीरें खिंचवाने के लिए तत्पर रहते हैं। यह तत्परता पेशेगत मज

फिल्म समीक्षा : औरंगजेब

Image
-अजय ब्रह्मात्मज  अरसे बाद अनेक किरदारों के साथ रची गई नाटकीय कहानी पर कोई फिल्म आई है। फिल्म में मुख्य रूप से पुरुष किरदार हैं। स्त्रियां भी हैं, लेकिन करवाचौथ करने और मां बनने के लिए हैं। थोड़ी एक्टिव और जानकार महिलाएं निगेटिव शेड लिए हुए हैं। फिल्म में एक मां भी हैं, जो यश चोपड़ा की फिल्मों की मां [निरुपा राया और वहीदा रहमान] की याद दिलाती हैं। सपनों और अपनों के द्वंद्व और दुविधा पर अतुल सभरवाल ने दिल्ली के गुड़गांव के परिप्रेक्ष्य में क्राइम थ्रिलर पेश किया है। यशराज फिल्म्स हमेशा से सॉफ्ट रोमांटिक फिल्में बनाता रहा है। यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की देखरेख में इधर कुछ सालों में कॉमेडी या रॉमकॉम भी आए, लेकिन अपराध की पृष्ठभूमि पर बनी यशराज फिल्म्स की यह प्रस्तुति नयी और उल्लेखनीय है। अतुल सभरवाल ने हमशक्ल जुड़वां अजय और विशाल के लिए अर्जुन कपूर को चुना है। दूसरी फिल्म में ही डबल रोल करते अर्जुन कपूर के एक्सप्रेशन की सीमाओं को नजरअंदाज कर दें तो उन्होंने एक्शन और मारधाड़ दृश्यों में अच्छा काम किया है। अजय बिगड़ैल और दुष्ट मिजाज का लड़का है और विशाल सौम्य और सभ्य दिमाग का..