jahan tum le chalo

Share/Bookmark

Thursday, December 22, 2011

टपोरी का किरदार होता है मजेदार-नील नितिन मुकेश

अमित कर्ण

अपनी अगली फिल्म 'प्लेयर्स' में मैं निभा रहा हूं एक हैकर की भूमिका। दरअसल टपोरी टाइप के किरदार मुझे पसद हैं क्योंकि इनमें काफी शेड्स होते हैं

जॉनी गद्दार फिल्म से कॅरियर का शानदार आगाज करने वाले नील नितिन मुकेश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनसे बातचीत के प्रमुख अंश :

'प्लेयर्स' में आपका क्या किरदार है?

इसमें मेरा स्पाइडर का किरदार है, जो एक हैकर है। वह इंटरनेट का जाल बुनता और काटता है। यह 'इटैलियन जॉब' की आधिकारिक रूप से रीमेक मूवी है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसमें हर किस्म के मसाले हैं। कॅरियर के आरंभ से ही मेरी तमन्ना थी कि कभी अब्बास-मस्तान के साथ काम करूं। यह सपना अब पूरा हो चुका है। अब मैं गर्व और दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं उन दोनों के परिवार का हिस्सा हूं।

कंप्यूटर हैकर्स अपराधी होते हैं। ऐसे में इस फिल्म में आपको कानून से सजा मिलती है..?

हैकर्स तो वाकई अपराधी होते हैं। इस फिल्म में हैकर को सजा मिलती है या नहीं? इसके लिए दर्शकों को पहले यह मूवी देखनी होगी।

'जॉनी गद्दार' से लेकर अब तक कई फिल्मों में आपने टपोरी का किरदार निभाया है। ऐसे रोल आपको ज्यादा भाते हैं क्या?

जी हा। ऐसे किरदार मुझे पसद हैं, क्योंकि इनमें काफी शेड्स होते हैं। ऐसा इंसान हर पल एक अलग किस्म के मूड में होता है। वह कभी रो सकता है, कभी हंस सकता है। कभी किसी पर गुस्सा उतार सकता है। लिहाजा वह एक ही समय कई किरदारों को जी रहा होता है।

यानी टपोरी इंसान बुरे नहीं होते हैं?

इंसान अच्छे या बुरे नहीं होते। उनके हालात उन्हें अच्छा या बुरा बनाते हैं। हम कभी यह सोचकर पैदा नहीं होते कि हमें आगे चलकर अपराधी या फिर समाज सुधारक बनना है।

आपका ड्रीम रोल और ड्रीम डायरेक्टर कौन हैं?

ड्रीम रोल के बारे में तो अभी नहीं सोचा है, पर हा ड्रीम डायरेक्टर कई हैं। दिली ख्वाहिश है कि यश जी, राजकुमार हिरानी और नीरज पाडे के साथ काम करूं।

क्या आप रिएलिटी शो भी करने वाले हैं?

नहीं, इस वक्त तो ऐसा कुछ भी नहीं है। वैसे ऑफर तो ढेर सारे हैं। हाल ही में एक म्यूजिक रिएलिटी शो का ऑफर आया था। मुझे अपने परिवार से सगीत विरासत में मिला है। ऐसे में चद रुपयों के लिए कोई ऐसा सतही काम नहीं करूंगा जिसके लिए मन इजाजत न दे।

आपकी नजर में बेहतरीन अभिनेत्रिया कौन हैं और सबसे सेक्सी ड्रेस आप किसे मानते हैं?

पुराने जमाने की अभिनेत्रियों में परवीन बॉबी, वहीदा रहमान, नूतन, दिव्या भारती मेरी फेवरेट हैं। आज की बात करूं तो रिमी सेन, प्रियका चोपड़ा सहित मेरी अन्य सभी को-स्टार पसंद है। जहा तक सबसे सेक्सी ड्रेस का सवाल है तो एक हिंदुस्तानी औरत साड़ी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। मैं अपनी बीवी को हमेशा साड़ी में देखना पसद करूंगा। इसमें अपील और शालीनता दोनों का मिश्रण है।

1 comments:

Anonymous said...

अजय जी साक्षात्कार बहुत अपीलिंग नहीं है, इससे बहुत अच्छा हो सकता था। फिर भी अमित नए हैं उनको बधाई